फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू की थ्रेसिंग करते समय सर्प दंश से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्प दंश से महिला की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम मजगुंवा में शनिवार को दिन में खेत पर परिवार के साथ गेहूं की थ्रेसिंग करते समय एक महिला को सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम मजगुंवा के मजरा छपरौनी निवासी सुशीला पत्नी कंछेदी कुशवाहा शनिवार को दोपहर में खेत पर गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करने गई थी। इसी बीच जब महिला गठ्ठा उठाने गई तभी अचानक सर्प ने महिला को हाथ की अंगुली में काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपत्तिजनक मैसेज पर दो पक्ष भिड़े
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम सतरवांस में एक दलित युवक द्वारा आपत्तिजनक मेसेज को लेकर दो पक्षों में तनाव फैल गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम सतरवांस निवासी लटोरे अहिरवार गांव में ही एक पान की दुकान गांव संचालित करता है। 13 अप्रैल को जब लटोरे का पुत्र बलवीर दुकान पर बैठा था। तभी गांव का दीपेंद्र पटेल दुकान पर जा पहुंचा और बलवीर का मोबाइल लेकर सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी कर दी। जानकारी होने पर रविवार सुबह बलवीर पक्ष के कुछ लोग वहां जा पहुंचे और उसे उल्हाना देने लगे। इस पर दोनों पक्ष आपस में विवाद होने लगा। देखते ही देखते गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव व कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने पुलिस को तहरीर नही मिली थी।
विज्ञापन


सदर कोतवाल बने अवधेश सिंह चौहान
ललितपुर। जिला की कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एसपी डा. ओपी सिंह ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए आधा दर्जन निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। कुछ ही दिन पहले झांसी से आए अवधेश सिंह चौहान को शहर कोतवाल बनाया गया है और कोतवाली प्रभारी रहे जयप्रकाश को नाराहट थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं, नाराहट थानाध्यक्ष महेश चंद्र गौतम को आईजीआरएस प्रभारी नियुक्त किया है। इंस्पेक्टर निग्वेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष जाखलौन नियुक्त करते हुए, यहां तैनात श्यामव्रत को क्राइम ब्रांच में नियुक्त किया गया। निरीक्षक राम अवतार क्राइम ब्रांच से गिरार थानाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह गिरार से क्राइम ब्रांच, वहीं जखौरा थानाध्यक्ष आनंद सिंह भदौरिया को पाली थानाध्यक्ष, पाली थानाध्यक्ष देवेश उपाध्याय को थानाध्यक्ष जखौराश, सौजना थानाध्यक्ष रफल सिंह सैनी को बानपुर थानाध्यक्ष, कृष्ण बिहारी मिश्रा को नत्थी खेड़ा चौकी से थानाध्यक्ष सौजना, निरीक्षक हाकिम सिंह बानपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा चौकी स्तर पर फेरबदल करते हुए पुलिस लाइन से उप निरीक्षक मसीद खां को मंडी चौकी इंचार्ज, मंडी चौकी इंचार्ज अमित तिवारी को सदर चौकी इंचार्ज, सदर चौकी प्रभारी अजमेर सिंह को राजघाट चौकी इंचार्ज, चौकी राजघाट इंचार्ज मो. शकील को चौकी इंचार्ज नत्थी खेड़ा, पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक रमेश सिंह सेंगर को बांसी चौकी प्रभारी इंचार्ज व चौकी इंचार्ज बांसी गनेश सिंह को महरौनी कस्बा इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इतने बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें