अमरोहा। सावधान हो जाइए, जिले की काली सड़कें खून से लाल हो गईं हैं। पुलिस विभाग रिकार्ड से चौकाने वाला सुलासा हुआ हैं। जी हां एक साल में हुई 301 सड़क दुर्घटनाओं में 213 लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए यातायात के नियामों का पालन कर सुरक्षित चलें।
राष्ट्रीय राजमार्ग सहित लिंक मार्गो पर इस वर्ष भी सड़क दुर्घटनाओं का क्रम जारी रहा। इस वर्ष भी सड़क दुर्घटनाओं में कोई कमी नहीं हुई। जिसके चलते सड़कों पर सैकड़ों जानें गई और बिना मौत मरने का सिलसिला जारी रहा। ससैकड़ों लोग जख्मी होकर हमेशा के लिए विकलांग हो गए। कई परिवारों का इकलौते चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। जबकि, कई सड़क दुर्घटनाओं में किसी ने बाप, मां, बहन, भाई, पत्नी, पति को तो किसी ने बेटी और बेटे को खो दिया। कई दुर्घटनाओं के कारण परिवार के कई सदस्य खो दिया गया। जिले के हाईवे और लिंक मार्ग आए दिन दुर्घटनाओं के कारण खून से लाल हो रहे हैं। हालांकि, सड़क हादसों में तेज गति ही दुर्घटना का सबसे ज्यादा कारण बनी। जिसमें सबसे ज्यादा मौतें बिला हेलमेट पहने बाइक सवार काल के गाल में समा गए। यातायात पुलिस रिकार्ड के मुताबिक 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक जिलेभर में 301 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 213 लोगों की अपनों को छोड़कर दुनिया के अलविदा कह गए। हालांकि, विभाग ने समय-समय पर यातायात नियामों पाठ पढ़ाने के अलावा 17334 चालान काटकर खानापूर्ति जरूर की है।
--------------------------
दूसरी लाइन में अचानक घुसना भी दुर्घटनाओं कारण
अमरोहा। हाईवे पर विभिन्न लाइन और डिवाइडर बनाने का मकसद है कि सभी वाहन अपनी-अपनी लाइन में चलें औश्र कोई दुर्घटना न हो सके। लेकिन, ज्यादातर वाहन चालक उल्लंघन करबके दूसरी लाइन में अचानक घुसकर दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिस कारण कई लोग सुरक्षित चलने के बाद भी बिना मौत मारे जाते हैं।
--------------------------
सुरक्षित चलने के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी
अमरोहा। वाहन चालकों को सुरक्षित चलने के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। यातायात नियमों की अनदेखी के साथ जान सुरक्षित करने को लेकर भी लोग गंभीर नहीं दिख रहे हैं। वाहन चलाते समय हेलमेट की अनदेखी जानलेवा बन रही है। दुघर्टनाओं ज्यादातर मौतें बिना हेलमेट लगाकर वाहन चलाने पर हो रहीं हैं। मौत का यह दायरा जागरूकता के अभाव में जहां घट नजर नहीं आ रहा है। सड़कों पर सुरक्षित चलने को लेकर भी लोग लापरवाह बने हैं। यही वजह है कि आए दिन सड़कें खून से लाल हो रही हैं। आदत न होने से यातायात नियमों की अनदेखी के साथ हेलमेट लगाने से लोग लापरवाही करते हैं। नजदीक की तो बात दूर दो पहिया से लंबी दूरी का सफर तय करने वालों में भी हेलमेट पहनने को लेकर गंभीर नहीं हैं। रविवार केे भी शहर की टीपी नगर चौराहे पर बिना हेलमेट पहने बाइक सवार तीन-तीन को बैठाकर फर्राटें भरते नजर आए। कई बाइक सवार मासूम बच्चों समेत तीन से पांच सवारियां बैठाकर दौड़ रहें है।
--------------------------
- इसमें कोई संदेह नहीं कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओं मौत हो रही हैं। ट्रक्टर ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगा होना भी दुर्घटनाओं का कारण है। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय अभियान चला कर यातायात के नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता रहा है। इसके बाद भी वाहन चालक लापरवाही बरते रहे हैं। हादसों को लेकर अफसरों के साथ-साथ जनता को भी गंभीर होने की जरूरत है।
ब्रजेश कुमार सिंह, एएसपी अमरोहा