फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर दूल्हे के चाचा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस से कुचलकर दूल्हा के चाचा की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बरौदा स्वामी में बरात लौटने के दौरान बस के नीचे आने से दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। बरात लौटने की तैयारियों में जुटे परिवार में चाचा की मौत से मातम पसर गया।
विज्ञापन

ग्राम पटौराकलां निवासी पंचम सिंह (40) पुत्र हरदास लोधी मंगलवार की रात अपने भतीजे अरविंद की शादी में ग्राम बरौदा स्वामी गया हुुआ था। पूरी रात विवाह की रीति रिवाजों में शामिल होने के बाद सुबह जब बारात की विदाई हुई तो चाचा बरात की बस में सवार हो गया और बस वापस पटौराकलां के लिए रवाना हो गई। अभी बस गांव से एक किलोमीटर दूर भी नहीं पहुंची थी कि दूल्हे के चाचा पंचम सिंह गेट पर खड़े होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बस से नीचे पहियों के नीचे जा पहुंचे। जब तक बस चालक कुछ समझ पाता, पंचम के पेट से बस का पिछला पहिया निकल चुका था और दूल्हे के चाचा पंचम तड़पते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य बारातियों से शोर करके बस रुकवाई और उनका हाल जाना है। तत्काल घायल अवस्था में जखौरा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूल्हे के परिवार में चाचा के मौत के खबर से खुशियों की जगह मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें