फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार ने लगाया अज्ञातों पर प्राणघातक हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार ने लगाया अज्ञातों पर प्राणघातक हमले का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसरा कलां निवासी अभिषेक बुंदेला पुत्र शिशुपाल सिंह ने नकाबपोश बदमाशों द्वारा हमला करने व कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 21 जनवरी को करीब साढ़े सात बजे तालबेहट से समाचार भेजकर अपने गांव कड़ेसरा जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने लाठी से प्राण घातक हमला कर दिया। साथ ही गाली-गलौज कर रोकने का प्रयास किया। जिस पर पीड़ित ने मोटर साइकिल की रफ्तार बढ़ाकर जान बचाकर भाग निकला। बदमाशों ने कुछ दूरी पर पीछा किया। लेकिन पीड़ित भागने में सफल रहा। पीड़ित ने बताया कि पेशे से पत्रकार है। जिससे अवैध दबंग कब्जाधारियों व खनन माफियाओं के खिलाफ समाचार लिखता रहता है। जिस पर माफियाओं के द्वारा तरह-तरह की धमकियां दी जाती है। जिसकी शिकायत पूर्व में अधिकारियों से की थी। जिस पर बिना जांच किए ही निस्तारण रिर्पोट लगा दी है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने व जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं तालबेहट के पत्रकार द्वारा भूमाफियाओं एवं खनन माफियों के खिलाफ छापे गये समाचारों से खुन्नस खाकर पत्रकार पर कराए गये हमले की ग्रामीण प्रेस क्लब द्वारा बैठक कर निंदा की गयी। अध्यक्ष सुदामा प्रसाद दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक हमलावर को पकड़ा गया है, लेकिन तालबेहट पुलिस द्वारा हमलावर से झूठी कहानी गढ़ कर बचाया जा रहा है और हमले के सही उद्देश्य को छिपाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस अपराधियों को बचा रही है। निष्पक्ष जांच न होने की स्थित में ग्रामीण प्रेस क्लब ने चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें