फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: मारपीट कर मांगी सौ रुपये की रंगदारी: चार समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट कर मांगी रंगदारी
विज्ञापन

ललितपुर। बानपुर थानांतर्गत कैलगुवां गांव निवासी के साथ गाली-गलौज कर सौ रुपये की रंगदारी मांगी। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाक्षेत्र के कैलगुवां गांव निवासी सतेंद्र पुत्र द्वारिका प्रसाद साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अक्तूबर की रात दस बजे वह गांव में ही था। इसी दौरान गांव निवासी जीतेंद्र पुत्र संतोष यादव अपने तीन अन्य साथियों के साथ आ गए और गाली-गलौज करते हुए सौ रुपयों की मांग करने लगे। न देने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही आरोपियों ने पूर्व में उनके खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में राजीनामा करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दहेज के लिए की थी महिला की हत्या
ललितपुर। बार थानांतर्गत कस्बा निवासी विवाहिता की दहेज न मिलने पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तालबेहट थानाक्षेत्र के खांदी गांव निवासी राजेश पुत्र दुर्गाप्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री रिचा की शादी कुछ समय पूर्व बार कस्बा निवासी संजय मिश्रा पुत्र पुरुषोत्तम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ससुरालीजनों ने 17 अक्तूबर को रिचा की हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

राजस्व निरीक्षक से की अभद्रता
ललितपुर। महरौनी कोतवली अंतर्गत मिदरवाहा गांव में राजस्व निरीक्षक मनोहर सिंह से अभद्रता कर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राजस्व निरीक्षक मनोहर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 अक्तूबर को वह मिदरवाहा गांव में सरकारी कार्य कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी अंशु पुत्र कमल अहिरवार अपनी मां कल्लू बाई के साथ आ गया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने राजस्व निरीक्षक के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर में घुसकर चोरी किए जेवरात व नकदी
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत दैलवारा गांव निवासी के सोने-चांदी के जेवरात व लाखों की नकदी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दैलवारा गांव निवासी लक्ष्मन प्रसाद पुत्र रामचंद्र कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अक्तूबर की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व एक लाख 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें