फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: शहर में जोरों पर चल रहा जुए और सट्टे का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चल रहा जुएं और सट्टे का कारोबार
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों क्षेत्र में चोरी और अन्य वारदातों के अलावा नगर जुएं और सट्टे का कारोबार भी जोरों पर चल रहा है। जुआ माफियाओं ने अपना अड्डा नेहरू नगर और नई बस्ती क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर फैलाते हुए अवैध कारोबार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व शहर में जुएं का कारोबार जोरों पर संचालित किया जाता था। पूर्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार को ध्वस्त किया था। लेकिन वर्तमान में फिर से नगर में एक बार फिर जुआ माफिया सक्रिय हो गए है। सूत्रों की माने तो इन जुआ माफियाओं को कुछ सफेदपोश का भी संरक्षण प्राप्त है। नगर में संचालित जुएं के फड़ में दांव लगाने के लिए जनपद के बड़े बड़े जुआरियों का आना जाना लगा रहता है। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है कि जुएं के बढ़ते व्यापार से शहर में आपराधिक वारदातों में इजाफा हुआ है। जुआ माफिया द्वारा संचालित किए जाने वाले जुएं के फड़ में आने वाले जुआरियों को सुरक्षित माहौल मुहैया करवाने के नाम पर रुपये लिए जाते हैं। यह रकम जुआरियों से वसूली जाती है। यही नहीं कारोबारी जुए में हारने वाले जुआरियों को मोटे ब्याज पर कर्ज भी मुहैया करवाते हैं। इसी के तहत उधार रुपये देकर मोटे ब्याज में फंसा लिया जाता है, कुछ ही दिनों ने ब्याज मूल रकम से भी ज्यादा हो जाता है, कुछ लोग रकम न चुका पाने व माफिया की प्रताड़िना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लेते है। हाल ही में एक बाइक चोर ने माफिया के चंगुल में फंस कर चोरी करने का आरोप भी कबूला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें