फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- चेकडैम टूटा, डूबकर महिला की मौत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी - क्राइम
विज्ञापन

.............................

चेकडैम टूटा, डूबकर महिला की मौत
- ग्रामीणों ने पति व ससुर को निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना बबीना इलाके में बीएचईएल के पास चेकडैम टूट जाने के कारण दंपति समेत तीन लोग बह गए। ग्रामीणों ने पति समेत पिता को बाहर निकाल लिया, लेकिन डूब जाने के कारण महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

खैलार निवासी राहुल शास्त्री (40) पत्नी ज्योति (25) के साथ मंदिर के पास बने कमरे में रहते थे। उनके साथ राहुल के पिता पुरुषोत्तम भी रह रहे थे। रविवार की सुबह तीनों कमरे में सो रहे थे। कमरे से कुछ दूरी पर ही चेकडैम बना हुआ है। तेज हुई बारिश के चलते चेकडैम टूट जाने के कारण पूरा पानी कमरे के अंदर आने लगा। यह देखकर तीनों की आंख खुल गई। इससे पहले तीनों बाहर निकल पाते, तभी तेज बहाव के साथ ही तीनों बह गए। यह देखकर ग्रामीण भी आ गए और सभी के सहयोग से राहुल और पुरुषोत्तम को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन पानी में बहकर डूब जाने से ज्योति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें