फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से चालक की मौत, परिचालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक पलटने से परिचालक की मौत, चालक गंभीर
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत कैलगुवां तिराहे के पास पेड़ से टकराकर ट्रक पलट जाने के कारण परिचालक की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

झांसी-सागर हाइवे पर सागर की ओर जा रहा ट्रक कैलगुवां चौराहे पर पहुंचा ही था। तभी वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक केबिन के पर खच्चे उड़ गये। ट्रक चालक व परिचालक जब तक संभल पाते कि ट्रक सड़क की ओर पलट गया। पेड़ में घुसे ट्रक की आवाज सुनकर यहां आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी व क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया। जिसके बाद केबिन में फंसे ट्रक परिचालक राजस्थान निवासी राहुल उम्र 25 साल को मृतावस्था में बाहर निकाला, तो वहीं चालक मध्य प्रदेश के दतिया जिला निवासी वीरेन्द्र उम्र 30 साल को गंभीर रूप से घायल अवस्था में ट्रक से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चालक को झांसी रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद सड़क पर पलटे ट्रक से उसमें भरी हजारों किलोग्राम मटर सड़क पर बिखर गयी। पुलिस ने परिचालक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें