फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई, दवा की चार दुकानों की बिक्री रोकी

Sun, 20 Jan 2019 02:57 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शनिवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की टीम ने दवा की दुकानों की जांच की। चार दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। इस पर दवा की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके अलावा अन्य दवा की दुकानों से चार नमूने भी लिए गए। विभाग की इस कार्रवाई से दवा कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने अपनी टीम के साथ शहर की थोक और फुटकर दवा की नौ दुकानों का निरीक्षण किया। बड़ागांव गेट बाहर नव भारत मेडिकल स्टोर व बालाजी मेडिकल स्टोर, बड़ागांव गेट अंदर स्थित न्यू कॉर्नर मेडिकल स्टोर और मिनर्वा चौराहे के पास स्थित न्यू वैरायटी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। इस पर औषधिक अधिनियम के तहत इन सभी दुकानों पर दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई।

इसके अलावा मिनर्वा के पास स्थित रवि एजेंसी, झांसी दवाई खाना, श्रीराम मेडिकल स्टोर और न्यू अरिहंत मेडिकल स्टोर से दवाई का एक-एक नमूने एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं, बड़ागांव गेट अंदर स्थित सुरभि मेडिकल स्टोर पर एक दवा की खरीद-फरोख्त के बिल नहीं मिले। इस पर दवा की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच की रिपोर्ट विभाग के सहायक आयुक्त को भेजी जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें