फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: छात्र को अगवा फिरौती मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को अगवा फिरौती मांगने का आरोप
विज्ञापन

मांग न पूरी करने पर की मारपीट, शिकायतीपत्र सौंपकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत बढ़ रही वारदातों के क्रम में शांतिनगर मुहल्ला निवासी छात्र का अपहरण कर फिरौती मांगने और मांग पूरी न होने पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को शिकायतीपत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि एसपी के लाख प्रयासों के बाद भी कोतवाली क्षेत्र में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन बढ़ रही वारदातें कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगा रही हैं। बृहस्पतिवार को नगर के मुहल्ला शांतिनगर निवासी शिवाजी राजा पुत्र सुंदर पाल सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार की सुबह करीब दस बजे वह कस्बा विरधा स्थित इंटर कांलेज से टीसी निकलवाने के लिए नेशनल हाईवे पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। तभी मुहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति आया ओर उसे कॉलेज छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। जहां से वह कॉलेज न जाकर सतरवांस गांव के पुल के पास ले गया। वहां पहले से खड़ी सफारी गाड़ी के पास आरोपी ने बाइक रोकी। इसके बाद छात्र की कनपटी पर कट्टा लगाकर सफारी में सवार चार अन्य आरोपियों ने उसका अपहरण कर जबरन उसे सफारी में बैठाने का प्रयास किया। छात्र ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके गर्दन पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उसे गाड़ी में डाल कर सजनाम बांध पर के पास स्थित एक खेत पर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडो से मारपीट कर मां से बीस हजार रुपये मंगवाने की बात कही। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उसका वीडियो बना लिया ओर उसे कलौथरा गांव स्थित एक डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उपचार करने से मना कर दिया। आरोपियों ने बीस हजार रुपये की मांग न पूरी करने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी और जेब में रखे तीन हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद छात्र अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा जहां उसने आप बीती सुनाकर परिजनों को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें