फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह सौ लोगों ने हड़प ली शौचालय निर्माण की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह सौ लोगों ने हड़प ली शौचालय निर्माण की राशि
विज्ञापन

चिह्नित कर एफआईआर कराने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहरवासियों ने नगरीय क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा दिया है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के करीब 1570 लोगों ने योजनांतर्गत प्रथम किस्त तो ले ली, लेकिन उन्होंने शौचालय का निर्माण नहीं कराया। इससे शासन की मंशा को करारा झटका लगा है। अब पालिका अफसरों ने ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयारी कर ली है।
स्वच्छ भारत मिशन समूचे जनपद में चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके पीछे मकसद खुले में शौच से हो रही बीमारियों पर अंकुश लग सके। नगर पालिका परिषद ने शहर को ओडीएफ बनाने के लिए व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण पर जोर दिया। इसके तहत 1570 लोग ऐसे पाए गए, जिन्होंने प्रथम किस्त चार हजार रुपये लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया। यही नहीं, करीब दो हजार व्यक्ति ऐसे भी रहे जिन्होंने आवेदन स्वीकृत कराने के लिए पालिका की ओर पलटकर नहीं देखा। ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का गहरा झटका लगा। अब जब शहर को ओडीएफ बनाने की तारीख करीब आने लगी है तो पालिका अफसर सख्त रुख अपनाने लगे हैं। पाली एसडीएम नरेंद्र सिंह ने करीब ढाई सौ लोगों के खिलाफ ऐसे ही मामले में थाने में तहरीर दे चुके हैं। अब नगर पालिका परिषद के अंतर्गत चिह्नित लोगों पर एफआईआर कराने की तैयारी है। जिससे लाभार्थियों में खलबली देखी जा रही है।
विज्ञापन


चिह्नित लोगों पर शीघ्र ही होगी कार्रवाई
प्रथम किस्त लेने के बाद जिन लोगों ने शौचालय नहीं बनवाए हैं, उनका चिह्नींकरण कर लिया गया है। एक दो दिन में चिह्नित लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं ऐसी स्थिति
ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय अधूरे होने की बात सामने आ रही है लेकिन अभी तक किस्त नहीं लेने के बाद शौचालय नहीं बनवाना का मामला संज्ञान में नहीं आया है।
शिवनारायण, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें