फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: किसान से लूट का मुख्य आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान से लूट का मुख्य आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर कोतवाली अंतर्गत बम्हौरीनागल गांव में जुएं के विवाद को लेकर 12 मार्च की रात किसान को गोली मारने और गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ मुठभेड़ करने के मामले में मुख्य आरोपी अनूप यादव को पुलिस ने बंदूक और कारतूस व किसान से लूटे रुपयों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने बताया कि 12 मार्च की शाम बम्हौरीनांगल गांव के पास हो रहे जुएं में जीते गए एक लाख रुपये को लेकर मारपीट कर राजा सिंह को घायल करने व उसके पिता रामसिंह को गोली मारकर एक लाख रुपये को लूटने के मामले में पुलिस ने बंटी राजा को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पुलिस मुठभेड़ के बाद से आरोपी मुख्य आरोपी अनूप यादव मौके से पुलिस को चकमा देकर अपने साथी देवेंद्र व संदीप के साथ फरार हो गया था। आरोपियों की तलाश कर रही कोतवाली पुलिस व क्रांइम ब्रांच टीम जब नेहरू महाविद्यालय के पास खड़े होकर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बना रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मुहल्ला सिविल लाइन निवासी अनूप यादव पुत्र कन्हैयालाल कहीं भागने की फिराक में गोविंद सागर बांध के साईफन के पास खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक अद्धी और दो जिंदा कारतूस एवं किसाने से लूटे हुए रुपयों में 14 हजार रूपये बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले छोटू सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया गया है। वहीं तीन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें