फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम 1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सूने घर में चोरों ने बोला धावा
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत राजपूत कालोनी में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर हजारों के जेवर और रुपयों से हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
राजपूत नगर निवासी आरपी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह राजपूत कालोनी में रहता है। तीन दिन पहले वह घर से बाहर किसी काम से बाहर गया हुआ था। सोमवार को लौटा तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था और दो सोने की अंगूठी, दो घड़ियां और अलमारी में रखे 15 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------------------
फसल खराब होने से परेशान किसान ने दी जान
ललितपुर। गदनपुर गांव में उर्द की फसल खराब हो जाने से एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को गदनपुर निवासी गजराज पुत्र भइयन उम्र 32 सुबह घर में अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ अकेला था। पत्नी खेत पर चारा काटने गई हुई थी। इसी दौरान उसने कमरे में म्यारी के सहारे फांसी लगा ली। दोपहर ग्यारह बजे भूख लगने पर उसकी बड़ी बेटी सोनम ने आवाज दी तो कोई उत्तर न मिलने पर उसने कमरे में जाकर देखा। कमरे से कोई आवाज न आने पर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर देखा तो गजराज फांसी पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई फूलसिंह ने बताया कि गजराज ने खेत में उर्द की फसल बोई थी। फसल में खरपतवार अधिक हो जाने के कारण फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
-----------------------------

दहेज न देने पर विवाहिता को मारने का आरोप
- पिता ने कहा बेटी को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जखौरा थानांतर्गत मैनवारा गांव में महिला को जलाकर मार डालने के आरोप में मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बार थानांतर्गत गड़िया गांव निवासी लखनलाल पुत्र जानकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी रजनी की शादी मैनवारा गांव निवासी रामजी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। 29 जुलाई को पति रामजी पुत्र मनका, बब्लू पुत्र मनका, तुलसीराम पुत्र मनका, सुखसिंह पुत्र मनका, सखी पत्नी मनका, मनका, देखराज पुत्र कमल, ममता पत्नी सुख सिंह ने उसकी बेटी रजनी उम्र 22 साल को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग न पूरी होते देख आरोपियों ने रजनी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे जल जाने के कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंसेट--
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत चौबयाना मोहल्ला निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दूसरी शादी कर लेने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला चौबयाना निवासी महिला शाहजहां पुत्री हमीद खां ने बताया कि उसकी शादी गोविंद नगर निवासी अलीम खां पुत्र गफूर खां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो जून को पति अलीम खां पुत्र गफूर खां और मुबीना पत्नी ताज खां ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके पति ने धोखाधड़ी करते हुए दूसरी शादी कर ली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें