फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 300 गांवों में नहीं बन सके श्मशान घाट, बारिश में अंतिम संस्कार का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में अब भी 300 गांवों में अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में बारिश में लोग अंतिम संस्कार करने तक को परेशान हैं। कई लोग पॉलिथीन तो कुछ स्वयं टिनशेड लगाकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं।
जिले में छह ब्लॉक में 415 ग्राम पंचायत हैं। इनमें 563 गांव व मजरा हैं। इन गांव में श्मशान घाट की आवश्यकता है। इनमें वर्तमान में सांसद, विधायक व जिला पंचायत और अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत 263 श्मशान घाट का निर्माण किया गया है। इससे इन गांव के लोगों को सुविधा हो गई है। लेकिन, लगभग 300 मजरा व गांव में अब तक श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो सका है। इससे इन गांव में सर्दी व गर्मी में लोग अपने खेत व अन्य ग्राम पंचायत की भूमि पर शव के अंतिम संस्कार कर लेते हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही अंतिम संस्कार करना तक मुश्किल हो जाता है। हालत यह है कि लोग अंतिम संस्कार तक के लिए बारिश खुलने का इंतजार करने को मजबूर हैं। यह हाल लगभग 300 गांव में बना हुआ है। इसके बाद भी अब तक अफसर से लेकर जनप्रतिनिधि तक ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


मांगों तक सीमित रह गई उम्मीद
गांव में अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट का निर्माण कराए जाने की मांग की। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मांग की। लेकिन, अब तक निस्तारण नहीं हो सका है। ऐसे में अब लोगों ने उम्मीद तक छोड़ दी है।
-
218 जनप्रतिनिधियों और 45 अंत्योष्टि योजना से बनाए गए
जिले में 563 गांव में श्मशान घाट की आवश्यकता है। इनमें सांसद निधि, विधायक निधि व जिला पंचायत से 218 श्मशान घाट का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 45 अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों ने बनाए हैं। हालांकि वर्तमान में लगभग 300 गांव में श्मशान घाट नहीं बन सके हैं।

यह है ब्लॉक बार श्मशान घाट की स्थित
ब्लॉक - श्मशान घाट की संख्या
महरौनी - 55
बिरधा - 51
जखौरा - 50
बार - 39
मड़ावरा - 37
तालबेहट - 31
-
विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवश्यकतानुसार श्मशान घाट का निर्माण कराया गया है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर निर्धारित स्थान पर भी बनवाए जाएंगे। - रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
विज्ञापन


-
महरौनी विधानसभा क्षेत्र में श्मशान घाट का निर्माण निधि से कराया गया है। क्षेत्र में आवश्यकता होने की स्थिति में प्रस्ताव लेकर निर्माण कराया जाएगा।-मनोहरलाल पंथ, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री उप्र सरकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें