फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! इसी तरह बढ़ता रहा संक्रमण तो मरीजों के लिए कम पड़ जाएंगे बेड

विज्ञापन
covid 19.jpeg - फोटो : covid 19.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना का हमला बदस्तूर जारी है। बृहस्पतिवार को 78 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। रोज बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग वायरस की गिरफ्त में आ रहे हैं। अगर संक्रमिताें की संख्या इसी तरह बढ़ती रही तो कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ जाएंगे। कोविड बेड पहले ही बहुत कम हैं। जितने हैं उनमें अधिकतर पर मरीज भर्ती हैं। इसके बावजूद क्षेत्रवासी सामाजिक दूरी व कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अधिकतर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इसका खामियाजा संक्रमण के बढ़ते मामलों के रूप में सामने आ रहा है। बढ़ते मरीजों के चलते शासन ने झांसी में भी नाइट कर्फ्यू की अनुमति दे दी है। ललितपुर में भी सख्ती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1721 व्यक्तियों के नमूने लिए। इनमें 694 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। इसके अलावा एंटीजन किट से 1027 सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट में 14 व्यक्ति व एंटीजन किट सैंपल की जांच रिपोर्ट में 64 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नई बस्ती गांधीनगर, चांदमारी निवासी चार-चार व्यक्ति, सिविल लाइन निवासी तीन, आजादपुरा, नेहरूनगर, बड़ापुरा, लक्ष्मीपुरा, हॉस्पिटल कॉलौनी, पनारी निवासी दो-दो व्यक्ति कोविड पॉजिटिव मिले हैं। मोहल्ला सरायपुरा, जुगपुरा, रामनगर, ऑफिसर कॉलोनी, नझाई बाजार, तुवन मंदिर, चौबयाना, पिसनारी निवासी एक-एक व्यक्ति, वृद्घ आश्रम निवासी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक महरौनी निवासी छह, बारयो निवासी एक, डोंगराखुर्द निवासी एक व्यक्ति, ब्लॉक जखौरा के बांसी निवासी आठ, ग्राम नगवास निवासी चार, लागौन, नदनवारा, मसौरा निवासी एक व्यक्ति, ब्लाक बिरधा कस्बा निवासी एक, ग्राम पिपरा, धौर्रा, कल्यानपुरा, बारौद बिजलौन, बरखेरा, कचनौंदा, पड़ोरिया निवासी एक-एक, मैंरतीकलां निवासी दो व्यक्ति, ब्लाक बार के ग्राम बुरागांव निवासी छह, तालबेहट कस्बा निवासी पांच, ग्राम बनगुवां कलां, दौलतपुर निवासी एक-एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 37 संक्रमितों को होम आइसोलेट, एल-3 में चार, एल-2 में तीन, एल-1 में 22 को भर्ती कराया गया है। दो अन्य जनपद में हैं। दस संक्रमितों से संपर्क कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एल-2 और एल-3 के 60 बेड में 45 पर भर्ती हैं मरीज
कोरोना संक्रमितों के इलाज संबंधी संसाधन सीमित हैं। ऑक्सीजन व अन्य सुविधाओं से युक्त लेवल 2 और लेवल 3 (एल 2, एल 3) अस्पतालों में कुल 60 बेड हैं। वर्तमान में इनमें से 45 पर मरीज भर्ती हैं। वहीं, लेवल 1 अस्पतालों में कुल 90 बेड हैं इनमें अभी 36 मरीज भर्ती हैं। इसके साथ ही कुल छह वेंटीलेटर हैं।
---
1974 की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4094 पहुंचा है। इनमें 48 की मौत हो चुकी है जबकि 3544 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 502 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1974 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

---
बृहस्पतिवार को टीमों द्वारा लिए गए 1721 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 78 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें