फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: पलारी से खेतों में लगी आग, लपटों में घिरी फायर ब्रिगेड की गाड़ी, दो कर्मचारी बेहोश

Thu, 08 Apr 2021 09:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
आग लगने से जला दमकल की गाड़ी का एक हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ललितपुर जिले के थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम सिलावन में बुधवार की सुबह खेतों में लगी आग को बुझाने गई दमकल की गाड़ी और कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए। किसी प्रकार से गाड़ी को लपटों से बाहर निकाला गया। आग बढ़ने से भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने किसी तरह से टैंकर के पानी से गाड़ी और खेतों में लगी आग बुझाई। इस दौरान आंच और धुएं से गाड़ी का चालक और एक अन्य कर्मचारी बेहोश हो गए, दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

ग्राम सिलावन में सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेतों में पड़ी पलारी में आग लग गई, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। यह देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ग्राम सिलावन पहुंची और कर्मचारी आग को बुझाने में लग गए। 
विज्ञापन


इसी दौरान तेज हवा के झोंके से आग फायर ब्रिगेड की गाड़ी के चारों ओर फैल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक आग ने गाड़ी को भी चपेट में ले लिया। यह देख फायर ब्रिगेड के चालक और कर्मचारियों ने एक दूसरे के सहयोग से तत्काल जलती हुई गाड़ी को किसी तरह आग के बीच से बाहर निकाला। 

कर्मचारियों ने तुरंत टैंकर के पानी से विभाग की गाड़ी और खेतों में लगी आग बुझाई, लेकिन इसी दौरान गाड़ी में मौजूद चालक राकेश कनौजिया और एक अन्य कर्मचारी कपिल कुमार आग की आंच और मुंह में धुआं भरने से बेहोश हो गए। 

परेशान कर्मचारियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई और दोनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया, साथ ही उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। दोनों कर्मचारियों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें