फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक अस्पतालों का भ्रमण करें, पीपीई किट पहनकर मरीजों के पास जाएं

विज्ञापन
कोर कमेटी की बैठक लेते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार व अन्य अधिकारी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि चिकित्सक पीपीई किट पहनकर मरीजों के पास जाएं, जिससे संक्रमण का खतरा न रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 24 घंटे के कोविड परिणामों पर चर्चा हुई। बताया कि 1458 टेस्ट में 198 धनात्मक मरीज पाए गए हैं। कोविड अस्पतालों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत मिल रही है कि चिकित्सकों द्वारा अस्पतालों में भ्रमण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सक अस्पतालों का भ्रमण करें, पीपीई किट पहनकर मरीजों के पास जाएं। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता रखें, सीसीटीबी कैमरा क्रियाशील करें। एंबुलेंस सेवा जारी रखें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट दो दिन में आती है, इसलिए मरीज अपना फोन बंद कर लेते हैं। इससे उन्हें ट्रेस कर पाना मुश्किल हो रहा है। कांटेक्ट ट्रेसिंग की समीक्षा में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग की स्थिति बहुत खराब है। समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए गए कि ग्रामीण क्षेत्र में आरआरटी टीमों की निगरानी करें। कंटेनमेंट जोन एवं सैनिटाइजेशन की समीक्षा में शिकायत की गई कि इसमें लापरवाही हो रही है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

मनोरंजन कर अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, डा. मुकेश दुबे, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें