फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महाविद्यालय बनाए गए मेडीकल शेल्टर होम

विज्ञापन
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट अन्नावि दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को चार महाविद्यालयों नेहरू महाविद्यालय, रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय एवं श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय को अधिगृहीत कर मेडिकल शेल्टर होम बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए, अन्य प्रदेशों से आने वाले संक्रमित व्यक्तियों और जनपद में कोरोना संक्रमितों को समुचित चिकित्सा प्रदान करने के लिए अस्थायी अस्पताल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने चार महाविद्यालयों को अधिग्रहीत किया है। उन्होंने चारों कॉलेजों को अधिगृहीत कर मुख्य चिकित्साधिकारी को हस्तगत कर दिया हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन महाविद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं (पलंग, बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य चिकित्सा उपकरण) सुनिश्चित किए जाएं। शेल्टर होम में इलाज, भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। यहां पर कोविड के मरीजों को क्वारंटीन किया जाएगा। इनमें नेहरू महाविद्यालय के लिए प्रभारी मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. अमित चतुर्वेदी, श्री रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय का प्रभारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जेएस बख्शी, पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय का प्रभारी वरिष्ठ परामर्श दाता डा. पवन सूद एवं श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय का प्रभारी मुख्य चिकित्साधीक्षक (महिला) डा. हरेंद्र सिंह चौहान को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें