ललितपुर। जाखलौन क्षेत्र में कोविड-19 का उल्लंघन करते हुए समाजवादी पार्टी के द्वारा बैठक करने पर 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ जाखलौन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थाना जाखलौन में तैनात एसएचओ जयप्रकाश चौबे ने जाखलौन थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 16 सितंबर को दोपहर बारह बजे देव स्थान कैरखों में समाजवादी पार्टी के 35-40 लोगों द्वारा बैठक की गई और किसी के द्वारा भी मास्क नहीं लगाया गया और न ही सामाजिक दूरी का ही पालन किया गया। इस तरह उक्त लोगों द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया गया। थाना जाखलौन पुलिस ने उक्त मामले में 40 आरोपियों के खिलाफ कोविड-19 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।