फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: घरेलू कलह में दंपती ने जहर खाया, पत्नी की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। गृह कलह के चलते बुधवार दोपहर में दंपती ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तालबेहट कोतवाली के तिवरयाना मोहल्ला में सेवानिवृत्त लेखपाल बृजमोहन अपने परिवार सहित निवास करते हैं। बुधवार को उनके छोटे पुत्र शिवम (27) और उसकी पत्नी निशा (25) ने घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया।
दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए, जहां डॉक्टर ने निशा को मृत घोषित कर दिया। शिवम को प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें