फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फसल की निराई करते समय महिला काे सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मक्का के फसल की निराई करने के दौरान सांप ने महिला को डस लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गोराकलां निवासी विजय सिंह ने बताया कि उसके चचेरे भतीजे रामप्रताप लोधी की पत्नी संजा (26) मंगलवार शाम को अपने खेत पर मक्का की निराई कर रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में सांप ने डस लिया। परिजन उसे मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां संजा को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के दो पुत्र हैं और उसकी शादी करीब 8-9 वर्ष पूर्व हुई थी। वहीं सांप को परिजन ने लाठी से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें