फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण होने पर तुरंत सूचना दें, जांच होगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कोविड-19 की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी घर के सदस्य में खांसी, बुखार, जुकाम व सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखते हैं, तो सर्विलांस टीम सूचना कंट्रोल रूम में देगी। सर्विलांस टीम की सूचना पर संबंधित व्यक्ति की एंटीजन के माध्यम से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में जिलाधिकारी ने सर्विलांस अभियान के तहत डोर-टू-डोर सर्वे की समीक्षा की। बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत जिले के समस्त ग्रामों में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए 980 टीमें गठित की गईं हैं। इन टीमों पर निगरानी के लिए सुपरवाइजर की टीमें बनाई गई हैं। एक टीम प्रतिदिन 25-25 घरों का सर्वे करेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सर्वे टीमों एवं सुपरवाइजरों के कार्यों की निगरानी, नियंत्रण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने न्याय पंचायतों/ ग्राम पंचायतों के प्रधानों को फोन नंबर एवं सर्विलांस टीम का फोन नंबर अपने पास रखेंगे। प्रतिदिन संदिग्ध कोविड मरीज की सूचना कंट्रोल रूम को देंगे। यदि मरीज सिंप्टोमेटिक है तो उसे अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जाएगा।
इसकी जानकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 05176-274371 पर सूचना दें।
बरतें सावधानी
जिलाधिकारी ने कहा कि एसिंप्टोमेटिक मरीज एवं परिवार के सभी लोग गर्म पानी पीएं, इम्यूनिटी मजबूत करने के उपाय करें, पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन व थर्मल स्कैनर से तापमान की जांच करें। यदि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में एसिंप्टोमेटिक मरीज पॉजिटिव पाया जाता है, तो बिल्डिंग के सभी निवासियों की जांच कराई जाए। बिल्डिंग को दो दिन के लिए सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर उप जिलाधिकारी एसपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें