फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराना है

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना के दहशत ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। लोग दहशत में जी रहे हैं। ऐसे में नगर के कुछ कोरोना योद्धा लोगों के मन से यह दहशत मिटाने का काम कर रहे हैं। वह आसपास के घरों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और कोरोना से नहीं डरने की बात कहकर मनोबल बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

सदन विहार में रहने वाले 80 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर डा. रामस्वरूप सोनी घर- घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि ‘हमें कोरोना से डरना नहीं, उसे हराना है’। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क लगाने की नसीहत देना भी नहीं भूल रहे हैं। बताया कि पिछले दस दिनों में उनके क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इसकी वजह यह रही कि काफी दिनों तक पीड़ितों के परिजन घर से तो नहीं निकले, लेकिन उनके अंदर कोरोना के भयावह दृश्य ने उन्हें दहशत में ला दिया था और वे अंदर ही अंदर घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही कोरोना को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें