फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के लॉकडाउन का लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार, रविवार के साथ सोमवार को भी लॉकडाउन के आदेश का नगर के लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश एवं जनपद में कोरोना संक्रामित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। सरकार के निर्देशों के बावजूद कुछ लोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड़ लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे मरीजों की संख्या पर विराम नहीं लग पा रहा है। सरकार द्वारा शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन के आदेश का लोगों ने स्वागत किया है।
-
सरकार द्वारा शनिवार, रविवार के साथ सोमवार को भी लॉकडाउन रखने का जो निर्णय लिया गया है, वह काफी सराहनीय है। प्रशासन को इसे सख्ती से लागू करवाना चाहिए।
- धर्मेन्द्र कुमार अध्यापक
--
लगातार तीन दिन के बंद से लोगों को कुछ परेशानी अवश्य होगी, लेकिन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में काफी लाभ होगा। सरकार को इसे काफी पहले लागू करना चाहिए था।
विज्ञापन

- राजीव यादव, सिविल लाइन
=
नगर के व्यापारी संगठन पहले ही नगर के व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील कर चुके है। सरकार के इस आदेश से कोरोना संक्रमण पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

- गोलू दुबे, व्यवसाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें