फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद पर मडरा रहा कोरोना का साया

विज्ञापन
wheat.jpeg - फोटो : wheat.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में गेहूं खरीद पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। ग्राम चुनगी, धनगौल एवं लागौन में गेहूं खरीद केंद्र प्रभारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं, इस कारण इन केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। वहीं, ग्राम बार के क्रय केंद्र प्रभारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अन्य केंद्रों के प्रभारियों की भी तबीयत बिगड़ने की जानकारी विभागीय अफसरों को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही है। ऐसे में खरीद प्रभारी बदलने के लिए स्टाफ की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने गेहूं खरीद के लिए 64 खरीद केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से अभी तक 61 केंद्र ही शुरू हो सके हैं। कई केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के कारण खरीद आरंभ नहीं हो पा रही है। अब तक केवल 52 केंद्रों पर ही खरीद की जा रही है। ग्राम चुनगी, धनगौल और लागौन केंद्र के प्रभारी को कोराना हो गया है, जिससे इन केंद्रों पर अब तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
गेहूं खरीद केंद्र बार पर खरीद चल रही थी, इसी दौरान प्रभारी संक्रमित हो गए हैं, जिससे खरीद आगे जारी रखने का संकट उत्पन्न हो गया है। इसके अलावा ग्राम गुढ़ा व महरौनी के कर्मियों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी विभागीय अफसरों को व्हाट़्सएप ग्रुप से प्राप्त हो रही है। इसके अलावा पीसीएफ, सहकारिता विभाग के कुछ कर्मचारियों की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। ऐसे में विभागीय अफसरों के लिए गेहूं खरीद चुनौती बनती जा रही है। स्थिति यह है कि विभाग के पास पहले से ही कर्मचारियों की कमी बनी हुई है, जिससे संक्रमित व्यक्तियों के स्थान पर दूसरे कर्मचारियों की तैनाती मुश्किल हो रही है। विभाग में वर्ष 2016 से कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है।
विज्ञापन

------
क्रय केंद्रों पर संक्रमण का बढ़ा खतरा
क्रय केंद्रों पर एक तो किसानों की भीड़ लग रही है, दूसरा कुछ केंद्र प्रभारियों की तबीयत ठीक नहीं वल रही है। इसके बाद भी उनसे खरीद कराई जा रही है, ऐसे में किसानों में संक्रमण फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
-----
ग्राम चुनगी, धनगौल व लागौन के केंद्र प्रभारी संक्रमित हैं, जिससे इन केंद्रों का संचालन नहीं हो पा रहा है। बार केंद्र के प्रभारी संक्रमित हो गए हैं। ग्राम गुढ़ा व महरौनी के गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों को सर्दी, जुकाम की शिकायत पिछले दिनों व्हाट्सएप ग्रुप पा डाली गई है। विभाग के पास कर्मचारियों की कमी है, इससे ऐसे कर्मियों को बदलने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

- रमेश कुमार गुप्ता
सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें