फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर इंजेक्शन और आक्सीजन की कोई कमी नहीं

विज्ञापन
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में बताया गया कि जनपद में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध हो गए हैं। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। 200 बेड का एक और कोविड अस्पताल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में शनिवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कोरोना के मामलों की रोकथाम के लिए समीक्षा की। बताया कि शनिवार को 1580 टेस्ट किए गए, जिनमें कुल 348 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। 165 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मरीजों क्षेत्र में बांटकर उनकी पहचान करें। बताया कि एल-2 अस्पताल (पॉलिटेक्निक) में 280 बेड एवं सीएचसी तालबेहट में 60 बेड कुल 340 बेड उपलब्ध हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड अस्पतालों में सभी संसाधन मुहैया कराएं, मरीजों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, टीकाकरण के लिए जनपद के 73 सेंटरों को चिह्नित किया गया है। रेमडेसिविर इंजेक्शन जनपद में उपलब्ध हो गया है। मेडिकल पैनल के रिकमेंडेशन पर एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों को यह इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है।
कांटेक्ट ट्रेसिंग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में पर्याप्त मात्रा में कांटेक्ट ट्रेसिंग कराएं, उनकी सैंपलिंग भी कराएं। यदि कोई दवाओं की कालाबजारी या एंबुलेंस का अधिक किराया वसूल रहा है तो उस पर कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक खबर फैलता है तो उस पर कठोर कार्रवाई करें। नगर पालिका एवं पंचायती राज विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराते रहें। कंटेनमेंट जोन में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य करें।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका निहाल चंद्र, डा. मुकेश दुबे, डा. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें