तालबेहट। नगर में बृहस्पतिवार को लगाए गए कोरोना जॉच शिविर में झांसी जिले के बबीना निवासी एक 50 वर्षीय वृद्ध महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। जिसें तत्काल राजकीय पॉलिटेक्निक में बनी कोविड एल वन अटैच अस्पताल भिजवा दिया गया। वही इसकी सूचना प्रशासन के माध्यम से झांसी जिला प्रशासन को देने की तैयारी शुरू हो गई थी।
प्रदेश में सरकार जिस तरह से कोरोना संक्रमण की जॉच का दायरा बढ़ा रही है, उसी तर्ज पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को नगर में लगाए गए शिविर में कुल 160 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 125 एंटीजन से और 25 आरटीपीसीआर के मध्यम से लिए गए। जिसमें बबीना निवासनी एक बृद्ध महिला पॉजिटिव पाई गई।
नमूने लेने वाली टीम में धीरज कुमार, श्यामवीर सिंह, नीलेश सिंह एलटी, अनुराग सोनी, अजय दुबे, गौरी शंकर कुशवाहा, राहुल द्विवेदी आदि प्रमुख रहे।
नगवास और जखौरा का दरवाजा मोहल्ला बना कंटेनमेंट जोन
तालबेहट। विकास खंड जखौरा के दरवाजा मोहल्ला में और नगवास के आर्दश नगर में एक - एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने दोनों स्थानों में मरीज के निवास स्थान के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया। क्षेत्र में बैरिकेटिंग कर दी गई है। तहसील क्षेत्र में अब तक दो दर्जन से अधिक कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
जनपद में कोरोना संक्रमण गांवों की ओर बढ़ने लगा है। जो चिंता का विषय है। लोगों को इस बारे में अब गंभीरता से विचार करते हुए शासन के नियमों का पालन करना चाहिए, परंतु ग्रामीण आज भी शासन की गाइड लाइन को हल्के में ले रहे हैं, जो खतरनाक हो सकता है।
कंटेनमेंट जोन के अंदर का व्यक्ति न तो बाहर आ सकेगा और न बाहर का कोई व्यक्ति अंदर जा सकेगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति मोबाइल बैरियर तक होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी जखौरा को जोन की साफ- सफाई एवं सैनीटाइजर का प्रबंध करने के अलावा लाउडस्पीकर से क्षेत्र में प्रतिबंध के संबंध में प्रचार- प्रसार कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।