फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 युवाओं ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में एक माह से लगातार वैक्सीन की कमी से जूझने के बाद भी भीड़ कम नहीं हो रही है। बुधवार को जद्दोजहद के बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए टीकाकरण में 18 से 44 वर्ष के 2025 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। साथ ही 44 से अधिक उम्र के 838 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण से बचाव को किए जा रहे वैक्सीनेशन में जिला अस्पताल के सेंटर पर 18 से 44 वर्ष तक के 211 युवा लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई। शहर के जगदीश मार्केट में 117, रावर इंटर कॉलेज में 140, रैन बसेरा में 207 लाभार्थियों ने कोविड टीकाकरण कराया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में 153, सीएचसी मड़ावरा में 250, महरौनी में 355, बार में 322, तालबेहट 270, युवाओं ने डोज लगवाया। 44 वर्ष से अधिक उम्र के 838 लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया।
विज्ञापन

बुधवार को किए गए टीकाकरण में 18 से 44 वर्ष के 2025 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 838 लोगों ने डोज लगवाए।
- डा. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें