फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ठेकेदार पर बिना अनुमति खेतों से मिट्टी खोदने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। कस्बा से- बार संपर्क मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस मार्ग निर्माण में ठेकेदार किसानों की बिना अनुमति से खेतों से मिट्टी खोद कर डाल रहे हैं, किसानों से इसका विरोध किया है। हालांकि विभागीय अधिकारी भी इससे इंकार कर रहे हैं।
बार से बांसी तक करीब 12.30 किलोमीटर दोहरीकरण सड़क निर्माण किया जा रहा है। इसमें ग्राम बांसी और गढि़या के ग्रामीणों के सड़क किनारे स्थित खेतों से मिट्टी खोदकर उपयोग किया गया। इस निर्माण कार्य में सड़क किनारे किसानों के खेत से ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर मिट्टी की खुदाई कर सड़क निर्माण में उसका उपयोग किया गया है। खेतों में 15 फुट गहरी खदान खोद दी गई हैं। साथ ही ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कई घनमीटर मिट्टी का उपयोग किया गया है। किसानों ने जिला प्रशासन से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फोटो- 14
खेत पर अवैध खनन कर 15 फुट गहरी खाई बना दी है, मिट्टी का प्रयोग सड़क निर्माण में किया गया है। रोकने पर भी दबाव बनाकर खनन किया गया है, इससे उपजाऊ जमीन का नुकसान हो रहा है। -नरेंद्र त्रिपाठी, बांसी।
-
फोटो- 15
ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं, रोकने के बाद भी खेत पर अवैध खनन किया गया है, इससे खेत का नुकसान हो गया है।
रवि यादव, गढ़िया।

जो मिट्टी खोदी गई है, वह विभाग की भूमि है। यदि किसान की जमीन से खोदी गई है, तो नाप, जोख करा लें, उन्हें उनकी भरपाई जाएगी।
विजय चंद्रा, अधिशासी अभियंता, प्रांत खंड, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें