- खराब सड़क पर आए दिन होते हैं हादसे, आवागमन में परेशान हो रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा जखौरा, ननौरा, किसलवास से नटराई तक संपर्क मार्ग का निर्माण लगभग 1.14 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जखौरा से ननौरा, किसलवांस होते हुए नटराई तक का संपर्क मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। आधा किलोमीटर का सफर काफी मुश्किलों में पूरा होता है और समय भी अधिक लगता है। अब विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
-
जखौरा से ननौरा, किसवास से नटराई तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाना है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग