फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 70 फीसदी ही पूरा हो सका पंप हाउस का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईवे के पास स्थित अमरपुर मेडिकल कॉलेज के भवन को पानी के लिए अभी दो माह तक इंतजार करना होगा। निर्माण में देरी के चलते अब तक पंप हाउस 70 फीसदी ही बन सका है। ऐसे में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को अस्थायी भवन में ही पढ़ाई करनी होगी।
भवन में पेयजल आपूर्ति के लिए लगभग चार करोड़ रुपये से कार्य किया जा रहा है। डोंडाघाट से रोंड़ा होकर नदनवारा के लिए डली लाइन की मरम्मत, विशिष्ट गल्ला मंडी हाईवे से अमरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज भवन तक एक किलोमीटर नई लाइन डालने समेत स्वच्छ जलाशय और पंप हाउस का निर्माण किया जाना था। कार्यदायी संस्था ने पाइपलाइन की मरम्मत कर नई लाइन तो डाल दी, लेकिन, निर्माण की गति धीमी होने से समय से पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में स्वच्छ जलाशय व पंप हाउस का निर्माण शुरू हुआ था। अब तक स्वच्छ जलाशय का कार्य ही हो सका है। पंप हाउस का निर्माण 70 फीसदी ही पूर्ण हुआ है। इस कार्य को पूरा होने में दो माह का समय लग जाएगा।
-
ये होने थे कार्य
- पुरानी लाइन की मरम्मत
- हाईवे से मेडिकल कॉलेज भवन तक पाइपलाइन
- स्वच्छ जलाशय
- पंप हाउस का निर्माण
-
डोंडाघाट स्थित जल संस्थान परिसर में स्वच्छ जलाशय बनकर तैयार हो गया है। पंप हाउस का कार्य किया जा रहा है।
- मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, नगरीय इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें