फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से हो रहा पेयजल योजना का निर्माण, डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम आलोक सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत सैदपुर-कुम्हैड़ी एवं गौना-नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काम को धीमी गति से होता देख डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह ने बताया कि योजना का कार्य जेएमसीजेडब्लूआईएल (जेवी) फर्म से कराया जा रहा है। योजना की भौतिक प्रगति लगभग 75 प्रतिशत है। दोनों योजनाओं की संयुक्त लागत 215.50 करोड़ रुपये है। सैदपुर-कुम्हैड़ी योजना के अंतर्गत 46 ग्राम सम्मिलित हैं। जिसमें 10341 गृह पेयजल कनेक्शनों से 83463 जनसंख्या को पेयजल आपूर्ति की जानी है।
गौना-नाराहट ग्राम समूह पेयजल योजना में 54 ग्राम सम्मिलित हैं। जिसमें 14380 पेयजल संयोजनों के माध्यम से 82350 आबादी को पेयजल आपूर्ति की जाएगी। दोनों योजनाओं हेतु जल का स्रोत जामिनी बांध है। योजनाओं का कार्य समाप्ति इसी साल दिसंबर माह में प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि अतिरिक्त आवश्यक श्रमिकों एवं मशीनरी का प्रयोग करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए। इस मौके पर सीडीओ अनिल कुमार पांडेय सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें