जल्द शुरू होगा निर्माण, विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न ब्लॉक के अंतर्गत दस गांव में संपर्क मार्गों का नव निर्माण किया जाएगा। इन सभी सड़कों का नवनिर्माण लगभग 14.59 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण शुरू किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य सड़कों से संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली सड़कों का नवनिर्माण किया जाना है। इसके तहत ग्राम महोली से पठराई संपर्क मार्ग का नव निर्माण विभाग की ओर से 3,60,94,000 रुपये की लागत से किया जाएगा। ग्राम इमलाखेड़ा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण विभाग द्वारा 46.95 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। जबकि एनएच 44 से हरपुरा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 1,70,17,000 रुपये की लागत से होगा। वहीं ग्राम मगरपुर के मजरा रमपुरा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 1,82,95,000 रुपये से किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम छिपाई के मजरा पठला संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 1,09,50,000 रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं बांसी के मजरा टौरियाा मोहल्ला संपर्क मार्ग का नव निर्माण 49.40 लाख रुपये की लागत से होगा। वहीं फुलावन संपर्क मार्ग का नवनिर्माण भी 1,65,30,000 रुपये से कराया जाएगा। खुल्लेनी खिरक संपर्क मार्ग का निर्माण 66.10 लाख रुपये से किया जाएगा। वहीं ग्राम कलरव के मजरा भरया संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 2,10,20,000 रुपये की लागत से कराया जाएगा। जबकि खिरिया छतारा से ग्राम कल्यानपुरा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण 97.50 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। इन सभी दस गांव व मजरों में संपर्क मार्गों का नवनिर्माण के लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-
ग्राम महोली-पठराई, इमलाखेड़ा, एनएच 44 से हरपुरा समेत दस संपर्क मार्गों का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-राजेश कुमार अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।