फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चार लाख की बकाएदारी पर काटे 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग की ओर से बिरधा क्षेत्र में रविवार को ओटीएस के तहत राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इसमें विद्युत टीम ने लाखों की बकाएदारी पर 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। सात उपभोक्ताओं के मीटर भी उखाड़ लिए। इसके साथ ही लाखों रुपये की राजस्व वसूली की गई।
बिरधा क्षेत्र के ग्राम नाराहट, डोंगराकलां और बिरधा में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता केके वर्मा की विद्युत टीम ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत राजस्व वसूली अभियान चलाया। टीम ने गांवों में जाकर घर-घर जाकर दस्तक दी और उपभोक्ताओं के बिल मांगकर बकाया भुगतान की जानकारी ली। यहां पांच हजार, दस हजार एवं पचास हजार रुपये से अधिक का बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटना शुरू कर दिया। यह देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने कनेक्शन कटने से बचने के लिए मौके पर ही बकाया भुगतान जमा करा दिया। विभाग द्वारा 26 बकाएदार उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ देकर उनसे दो लाख दस हजार रुपये रुपये का राजस्व जमा कराया। वहीं बकाए का भुगतान नहीं करने पर विद्युत टीम ने लगभग चार लाख रुपये की बकाएदारी होने पर पचास उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। वहीं अधिक बकाएदारी होने के बाद भी बकाया नहीं भरने पर विभागीय टीम ने सात उपभोक्ताओं के मीटर भी उखाड़ लिए और बिजली विभाग में जमा करा दिए। बिजली विभाग की राजस्व वसूली टीम में अवर अभियंता और विभाग के टीजीटू कर्मचारियों, लाइन मेन के साथ ही विद्युत सखी जमुना देवी और ज्योति कुशवाहा शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें