फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया गोशाला के सामने योगी सरकार की बुद्धि शुद्धि हेतु यज्ञ

विज्ञापन
गोशाला के सामने हवन करते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिरसी गोशाला के सामने योगी सरकार की बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर गो माता और विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान फर्जी हिंदुत्ववादी भाजपा सरकार द्वारा गायों का संरक्षण नहीं किया जा रहा है। गोवंश की दयनीय स्थिति है यह सरकार चुनावी वर्ष को देखते हुए गायों को जिंदा दफन करवाने का काम कर रही है और वोट बटोरने में गो माता और हिंदू धर्म को आगे करती हैं। सरकार झूठ बोलने में माहिर है और सभी मुद्दों पर फेल साबित हुई है। कांग्रेस पार्टी जनहित में हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाती नजर आती है अन्य पार्टियां सिर्फ वोट के लिए काम कर रही हैं। इसके पश्चात कांग्रेसियों ने यात्रा निकाली जो जो सिरसी ग्राम से होते हुए बानोली, मन गुवा ,अंधियारी, देलवारा, खुरा, सिलगन, शिवनी, ललितपुर तक यात्रा निकाल गई।इस दौरान पर्वत लाल अहिरवार,पवन विश्वकर्मा, राकेश रजक, पुनीत देवलिया, डॉ सुनील खजुरिया, प्रदीप रिछारिया, महिला जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा, राम अवतार सिंह राजपूत, संजय जाटव, सचिव नेक सिंह राजपूत, महेंद्र पनारी , ब्लॉक अध्यक्ष नागेश रजक, अरविंद सेन, राहुल सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें