फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी उम्मीदवार किए घोषित

विज्ञापन
congress logo.jpg - फोटो : congress logo.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, प्रभारी मनीराम कुशवाहा व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की सहमति से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

पूराकलां सीट से सखी कुशवाहा, खांदी से रामराजा बुंदेला, थाना से बेना सहरिया, जखौरा से पर्वत लाल अहिरवार, बिरधा से लोकपाल सिंह राजपूत, नाराहट से शब्बीर खान मंसूरी, सौंरई से जिनेंद्र कुमार जैन, खितवांस से जयसिंह राजा, मड़ावरा से विजय श्रीवास्तव, बार से अरविंद कुशवाहा, गुढ़ा से लाड़ कुंवर अहिरवार, कैलगुवा से गजेंद्र सिंह परमार, पारौन से अखिलेश यादव, बानपुर से छत्रपाल सिंह परमार और सिलावन से ब्रजेश कुमार रजक को उम्मीदवार बनाया गया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने दी है।
विज्ञापन

उधर, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार अहिरवार ने देर शाम मड़ावरा सीट से ममता देवी को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें