कैप्सन - कोविड़ एलटू के समीप लगा विघुत ट्रांसफार्मर बदलते कर्मचारी
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोविड एल- टू अस्पताल के सामने लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग द्वारा 24 घंटे में बदल दिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को दिन में बिजली के आने-जाने का क्रम जारी रहा। बुधवार को रात में कोविड एल-0 टू अस्पताल के पास रखे बिजली के ट्रांसफार्मर के जल जाने के बाद वहां रात में अधिकारियों ने ट्राली ट्रांसफार्मर रखवाकर क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु करा दी थी। बृहस्पतिवार को वहां का ट्रांसफार्मर बदल दिया गया।