फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता : दौड़ में अरुण व अनुष्का अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सौजना (ललितपुर)। विकासखंड महरौनी अंतर्गत ग्राम गौना (कुसमांड) के महारानी लक्ष्मीबाई उच्च माध्यमिक विद्यालय में चंद्रशेखर युवा मंडल के सहयोग से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका कबड्डी में कक्षा ग्यारहवीं की छात्राएं विजयी रहीं। बालक वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र विजयी रहे।
विज्ञापन

बालिका बैडमिंटन में कक्षा 11 की रामकुंअर विजयी रहीं। अंत में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक वर्ग में प्रथम स्थान अरुण शुक्ला, द्वितीय स्थान प्रमोद कुमार, तृतीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनुष्का दुबे, द्वितीय स्थान हरि वाई, तृतीय स्थान ज्योति जैन को मिला। विजयी छात्र-छात्राओं को को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशाल मिश्रा, संदीप जैन, मोहनराज, आनंद राजा, काशीराम, सुनील, लक्ष्मी नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें