फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क की खूबसूरती पर भारी अतिक्रमण

Mon, 25 Jul 2016 01:04 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
parking - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के बीचों-बीच स्थित कंपनी बाग की खूबसूरती के लिए नगर पालिका लाखों रुपए व्यय कर रही है, लेकिन पार्क की खूबसूरती को पार्क के बाहर जमा अतिक्रमण ही भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर उद्यान पार्क (कंपनी बाग) शहर का इकलौता ऐसा पार्क है, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना होता है। इस कंपनी बाग को खूबसूरत व सुविधाओं से लैस बनाने के लिए नगर पालिका विगत वर्षों में करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। पार्क की खूबसूरती पर इतनी बड़ी धनराशि खर्च करने के बाद भी पार्क लोगों की नजरों से छिपा सा रहता है। पार्क के बाहर अवैध तरीके से रखे अस्थायी खोखों व डिब्बों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण करके पार्क की खूबसूरती को ढक दिया है। इन खोखों व डिब्बों के अतिक्रमण के बाद रही-सही कसर नगर पालिका द्वारा लगाए गए होर्डिंग के फ्लैक्स पूरी कर रहे है। शहर की सड़कों व नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, लेकिन नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी पार्क को अतिक्रमण मुक्त नहीं बना पा रही है। वहीं, पार्क के बारह लगे विज्ञापन का किराया भी नगर पालिका के ही खाते में जाता है।  

अतिक्रमण की आड़ में हो रहे अनैतिक कार्य
कंपनी बाग के बाहर जमे अतिक्रमण के कारण बाहर की ओर से पार्क के भीतर कुछ नहीं दिखाई देता है। इस अतिक्रमण की आड़ का अराजकतत्व भी जमकर फायदा उठा रहे है। अतिक्रमण की आड़ में पार्क के भीतर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। दिनभर यहां पर अराजकतत्वों की भीड़ जमी रहती है।  
विज्ञापन


कंपनी बाग शहर की शान माना जाता है, पार्क की खूबसूरती रागहीरों को दिख सके इसके लिए बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाना जरुरी है।
-  सुरमिंदर कौर


कंपनी बाग की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात किया जाना चाहिए, जिससे अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगा सके। इससे पार्क की संपत्ती भी सुरक्षित रहेगी।
- शक्ति पाठक
संयुक्त व्यापार मंडल, महिला इकाई (अध्यक्ष)

नगर पालिका पार्क को खूबसूरत बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है, साथ ही विभाग को बाहर के अतिक्रमण को भी हटना चाहिए, जिससे पार्क की खूबसूरती पब्लिक की नजरों से छिपे नहीं।
विज्ञापन

-रिचा अग्रवाल
 शिक्षिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें