फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौर्रा व तालबेहट स्टेशन के प्लेटफार्म का होगा विस्तार

Mon, 25 Jul 2016 01:01 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
railway staion - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। धौर्रा व तालबेहट रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के कोचों की संख्या के सापेक्ष प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा। रेलवे द्वारा धौर्रा के लिए 90.99 लाख रुपए और तालबेहट में प्लेटफार्म के विकास के लिए 224.65 लाख रुपए का बजट दिया गया है।
विज्ञापन


ललितपुर के धौर्रा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई  व ऊंचाई कम होने के कारण ट्रेनों में चढ़ने व उतरने के लिए रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ हाल तालबेहट रेलवे स्टेशन का है, जहां यात्रियों को प्लेटफार्म की लंबाई कम होने के कारण बहुत सी ट्रेनों से प्लेटफार्म की जगह गिट्टी पर उतरना पड़ता है। जिस वजह से कई बार ट्रेन से चढ़ने या उतरते समय हाथ फिसलने से यात्री गिर तक जाते हैं। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए धौर्रा व तालबेहट के स्थानीय संगठनों ने रेलवे अधिकारियों से प्लेटफार्म के विस्तार की मांग भी की थी। जिसके चलते अब रेलवे ने धौर्रा व तालबेहट रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म के विस्तार की योजना तैयार कर इसके लिए बजट जारी कर दिया है।

 धौर्रा रेलवे स्टेेशन पर डाउन ट्रैक वाले प्लेटफार्म को 24 से 26 कोच वाली ट्रेनों के समायोजन के लिए विस्तार किया जाएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा 90.99 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। धौर्रा रेलवे स्टेशन पर डाउन रूट वाले प्लेटफार्म का विस्तार होने से यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने व उतरने के दौरान काफी सुविधा हो सकेगी। वहीं तालबेहट में 23 से 24 कोच वाली ट्रेन को पूरे प्लेटफार्म पर ठहराव किया जा सके, इसके लिए यहां प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जाकर विस्तार किया जाएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा 224.65 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। रेलवे के पीआरओ गिरीश कंचन के अनुसार प्लेटफार्म के विस्तार के लिए रेलवे द्वारा कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म के विस्तार का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



प्लेटफार्म पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
ललितपुर। बीना से सिथौली रेलवे स्टेशनों के मध्य छोटे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्लेटफार्म आश्रय की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। जिसके तहत पेयजल, बैठने को छायादार स्थान, वेटिंग रुम, रेल कर्मियों के लिए केबिन आदि की व्यवस्था का प्रावधान भी किया गया है। इसके लिए रेलवे द्वारा 178 लाख रुपए का बजट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें