फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसआईआर में आम लोगों को गणना फार्म भरने में आ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने कहा - कोई हो परेशानी तो करें कंट्रोल रूम 1950 पर संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) में कई लोगों के पास गणना फार्म नहीं पहुंचे हैं। इसके साथ ही गणना फार्म को भरने के बारे में बीएलओ ठीक से समझा नहीं रहे हैं। कई लोग माता पिता का नाम भरने में गलती कर रहे हैं। इसके लिए अब प्रशासन ने पहल की है। इसमें ग्रामीण इलाकों में पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। वहीं, शहरी क्षेत्र में लेखपाल व शिक्षकों को लगाया गया है। कोई भी नागरिक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक 1950 नंबर डायल कर अपनी परेशानी बता सकता है। तहसील मुख्यालय पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
जिले में विगत लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची के अनुसार गणना फार्म वितरित किए गए हैं। ऑनलाइन वोटर लिस्ट में कई मतदाताओं के नाम दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्हें फार्म नहीं मिला है। गणना फार्म किस प्रकार भरा जाना है, इसकी जानकारी लोगों को नहीं है। हालांकि, फार्म में आधार नंबर व वोटर आईडी नंबर भरना है। इसके अलावा, 2003 की लिस्ट में अगर नाम तो वह डिटेल, अगर नाम नहीं है तो जिन परिजनों के नाम का ब्योरा भरना है। इस फार्म को मतदाता ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय में संचालित कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है। कई जगह पर बीएलओ ने एक फार्म ही वितरित किए हैं, जबकि एक मतदाता को दो फार्म देने हैं, जिसमें एक पर बीएलओ रिसविंग देगा।
विज्ञापन



यह है ऑन लाइन फार्म भरने का तरीका
चुनाव आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) ऑनलाइन भरने के लिए वर्तमान में वोटर कार्ड नंबर, आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर से ओडीपी वेरीफिकेशन करें। हाल की फोटो लिंक करें। वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट की वोटर कार्ड लिस्ट डिटेल भरें, अपना नाम न हो तो परिजनों का नाम लिखें। इसमें निर्वाचन क्षेत्र, भाग संख्या, वोटर क्रमांक भरें। अगर आधार और वोटर कार्ड में नाम मैच न हो रहे हों तो बीएलओ के पास ऑफलाइन फार्म जमा करें।
विज्ञापन



वर्जन
पूरे जनपद में एसआईआर का कार्य चल रहा है। इसमें मतदाताओं को जो भी परेशानी आ रही है, उसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं, लोगों को फार्म भरवाने में शिक्षक, लेखपाल, पंचायत स्तर के कर्मचारियों को लगाया गया है। प्रक्रिया बहुत ही सरल है। ऑनलाइन तरीके यह फार्म मतदाता भर सकते हैं। - सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें