कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करते कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार की देर शाम मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चार वर्ष पूरे होने पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज में होगा।
21 मार्च को मिशन किसान कल्याण के रूप में प्रत्येक ब्लाक में किसानों के हित व उनकी आय में वृद्धि हेतु चलाई जा रही योजनाओं के कार्यक्रम व किसान कल्याण मेला का आयोजन किया जाएगा।
22 मार्च को मिशन शक्ति के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण आदि से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 मार्च को मिशन रोजगार के अंतर्गत जिला पंचायत के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के कल्याणार्थ के लिए चलाई जा रही योजनाओं व सम्मेलनों का आयोजन होगा। 24 को मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत श्रमिकों के कल्याणार्थ चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी, आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड वितरण होंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि मौजूद रहे।