फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विद्युत कर्मचारी समेत दो की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हाइवे मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में एक बिजली कर्मचारी समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जनपद झांसी के मोहल्ला मसीहागंज निवासी हिमांशु सविता (32) पुत्र महेंद्र कुमार जनपद ललितपुर में विद्युत वितरण खंड द्वितीय में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात था। बुधवार की शाम को कार्यालय का कार्य समाप्त कर बाइक से झांसी घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना जखौरा के बांसी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नदनवारा के पास हाइवे पर रात्रि लगभग सात बजे पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई पंकज ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता की छह माह पहले कोविड संक्रमित के दौरान मौत हो गई थी। उधर थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गौना निवासी एक वृद्ध की खेत से घर लौटते समय हाइवे क्रॉस करते समय ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। बुधवार की शाम को ग्राम गौना निवासी साढूमल वारी (80) पत्नी रघुवर बुनकर खेत से वापस घर आ रही थी। इसी दौरान निरीक्षण भवन के सामने हाइवे सड़क को पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र खुशाल ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। थाना नाराहट पुलिस ने ग्राम गौना निवासी कुसुम पत्नी किशोरी की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक पर तेज गति व लापरवाही से चलाकर टक्कर मारने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें