फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: समय से साढ़े तीन घंटे पहले बंद हुआ अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला रैदासपुरा में लगभग 30 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोला गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ताला लटका मिला। ऐसे में इलाज की आस में आए मरीज बाहर से ही ताला देखकर उदास होकर वापस हो गए। इसमें चिकित्सक समेत लगभग चार कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसमें प्राथमिक उपचार व दवाइयों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

लेकिन, चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही के चलते मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। कारण अस्पताल समय से संचालित नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने अस्पताल की स्थिति जानी। अस्पताल पर दोपहर 12:30 बजे ताला लटका नजर आया। जबकि अस्पताल का समय शाम को चार बजे बंद किए जाने का है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि रैदासपुरा स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के दोपहर में बंद होने की जानकारी हुई है। इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें