फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 15 अक्तूबर से शुरू हुई पढ़ाई, अब भी तीन सीटें हैं रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तृतीय बैच की पढ़ाई 15 अक्तूबर से शुरू हो गई है। हालांकि, अब भी तीन सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई पिछड़ जाएगी। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि तृतीय चरण की काउंसिलिंग में कॉलेज आवंटित होने पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2026-27 के एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया सितंबर और अक्तूबर माह में हुई थी। प्रथम चरण में ऑल इंडिया कोटा की 15 सीटों पर विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किए गए थे। इनमें से सात विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश लिया और अन्य कॉलेज में चले गए। द्वितीय व तृतीय चरण में सभी 15 सीटों पर प्रवेश दिए गए। इसके बाद स्टेट कोटा की 79 सीटें आवंटित हुईं। द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया में 82 सीटों पर प्रवेश दिए गए थे, पर तीन सीटें रिक्त रह गईं।

काउंसिलिंग में देरी
कॉलेज प्रशासन ने एनएमसी के निर्देशानुसार 15 अक्तूबर से कक्षाएं शुरू कर दी थीं। 12 दिन बीतने के बाद भी तृतीय चरण की काउंसिलिंग के लिए कॉलेज आवंटित नहीं हुए हैं। इससे रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई पीछे रह जाएगी। कॉलेज के नोडल अधिकारी मधुरेंद्र राजपूत ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में काउंसिलिंग होने की संभावना है। इस पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-
तीन बैच ले चुके प्रवेश
मेडिकल कॉलेज को वर्ष 2024 में एनएमसी मान्यता दी थी। इसके साथ ही शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रथम बैच ने प्रवेश लिया। इसके बाद वर्ष 2025-26 में द्वितीय बैच के 100 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। अब वर्ष 2026-27 में भी अब तक 97 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। तीन सीटों पर भी जल्द ही प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें