ललितपुर। इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी की टीम ने ग्राम पंचायत छिपाई में भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। नागालैंड और दिल्ली से आए टीम के सदस्यों ने गांव में कराए गए कार्यों को देखा और ग्रामीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।
ग्राम प्रधान नीलमणि राजे बुंदेला ने टीम को पंचायत में कराए गए प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय, लाइब्रेरी, चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, अमृत सरोवर और खेल मैदान सहित अन्य विकास कार्यों के बारे में बताया। टीम ने गांव में भ्रमण कर इन सुविधाओं को देखा और पंचायत की कार्यप्रणाली को समझा। भ्रमण का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों के क्रियान्वयन, स्थानीय नेतृत्व और पंचायत की कार्यप्रणाली को करीब से जानना रहा।