फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोड़ी के ग्राम रोजगार सेवक से उपायुक्त श्रम व रोजगार ने स्पष्टीकरण तलब किया है। इसमें कहा गया है कि तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर मान लिया जाएगा कि श्रमिकों को रोजगार देने में रुचि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त श्रम व रोजगार इंद्रमणि त्रिपाठी ने 13 मई को ग्राम रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों के साथ मनरेगा की बैठक की, इसमें ग्राम पंचायत टोड़ी में मात्र एक व्यक्ति द्वारा कार्य किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। इस दौरान रोजगार सेवक ने शिष्टाचार का प्रयोग नहीं करते हुए अनर्गल भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर उपायुक्त श्रम रोजगार ने ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसमें कहा गया कि गलत भाषा से ग्राम पंचायत में श्रमिक कार्य नहीं कराए जाते हैं। आपकी बोलचाल की भाषा यह दर्शाती है कि आप शासकीय कार्य के योग्य कर्मचारी नहीं हैं। चौदह मई को ग्राम पंचायत में मात्र छह श्रमिकों को ही कार्य दिया गया है जबकि मनरेगा कंट्रोल रूम में ग्राम पंचायत टोड़ी में 100 से अधिक श्रमिकों द्वारा कार्य की मांग की जा रही है। कोविड 19 महामारी एक्ट के अनुसार श्रमिकों को रोजगार नहीं दिए जाने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें