ललितपुर। सब स्टेशन रौंड़ा से गल्ला मंडी व नझाई बाजार विद्युत सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी लाइन की केबल झांसी हाइवे स्थित टीकमगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास बर्स्ट हो गई, जिससे आधे शहर की बिजली गुल रही। इससे शहरवासियों को गर्मी के मौसम में परेशान होना पड़ रहा है।
132 केवी सब स्टेशन रौंडा से गल्लामंडी व नझाई बाजार सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी हाइटेंशन विद्युत केबल झांसी हाइवे पर टीकमगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से अंडरग्राउंड निकली है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8.55 बजे 33 केवी लाइन के उक्त केबल झांसी हाइवे पर टीकमगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास बर्स्ट होकर जल गई। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मचारियों ने केबल को बदलने का कार्य किया और दोपहर करीब एक बजे केबल सुधारकर बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। इसके चलते शहर के फीडर संख्या दो, चार, पांच, नेहरुनगर, गोविंदनगर, नझाई बाजार, घंटाघर, तालाबपुरा की बिजली आपूूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।