संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को धूमधाम से की गई। विद्यालयों को फूल माला से सजाया गया, रंगोली भी बनाई गई। पहले दिन स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का रोली-चंदन का टीका और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया जाएगा। मध्याह्न भोजन में बच्चों को हलुआ व खीर बनाकर खिलाया।
पहले दिन जहां स्कूल चलो अभियान चलाया गया, वहीं परिषदीय विद्यालयों को सजाया गया।शिक्षिकाओं ने छात्राओं के साथ मिलकर आकर्षक रंगोली बनाई। पहले दिन विद्यालय आने वाले बच्चों को रोली और चंदन का टीका लगाया गया। फूल मालाएं पहनाईं। साथ ही उन पर पुष्प वर्षा की। स्वागत से बच्चे भी गदगद रहे। छात्रों को शिक्षकों ने उपहार स्वरूप पेन दिया। प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों ने छात्र-छात्राओं से मेहनत से पढ़ाई कर ऊंचा मुकाम हासिल करने की बात कही।
-
नए शैक्षिक सत्र में पहले दिन विद्यालय आने वाले बच्चों का स्वागत किया गया। उनको रोली-चंदन का टीका लगाया और फूल दिए गए। मध्याह्न भोजन में हलुआ व खीर बनाकर खिलाई गई।
रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी