ललितपुर। रॉयल एकेडमी में नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने शनिवार को आजाद चौक स्थित गुरुद्वारा में गुरु साहेब के दर्शन कर अरदास की और मत्था टेका। इस दौरान बच्चों ने गुरुद्वारा के नियमों को जाना।
विद्यालय प्रबंधक कौस्तुभ चौबे ने बताया कि बच्चों को सभी धर्मों का ज्ञान होना चाहिए, जिससे उनमें सर्व धर्म के प्रति सम्मान की भावना हो। उप प्रधानाचार्य अनुज गुप्ता ने बताया कि सभी धार्मिक स्थानों का बच्चों को भ्रमण कराया जाएगा।गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार ओंकार सिंह सलूजा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के जरिये बच्चे सभी धर्मों को जान सकेंगे। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के मनजीत सिंह परमार, परमजीत सिंह, डॉ हरजीत कौर, शिक्षिका स्वेता पटेल, मोनिका जैन, पूनम सिंह, पूजा साहू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो